Grab the widget  Get Widgets

a tag

chi

Showing posts with label new technology. Show all posts
Showing posts with label new technology. Show all posts

Wednesday, November 6, 2013

गूगल की इस ट्रिक से कंप्यूटर में नहीं आएगा वायरस,google new trick no vires

वसीम अंसारी दिल्‍ली 
अगर आप इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो आपके कंप्यूटर में इंटरनेट के जरिए मालवेयर यानी वायरस के आने का खतरा हमेशा बना रहता है।

इस खतरे से बचने के लिए आपने शायद कंप्यूटर में एंटी वायरस भी डाउनलोड कर रखा होगा।

लेकिन गूगल ने ऐसे वायरस को आपके कंप्यूटर तक न पहुंचने देने के लिए ऐसा विकल्प खोजा है जिसमें आपको एंटी वायरस भी इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी।

गूगल ने अपने सभी इंटरनेट यूजर्स को गूगल क्रोम ब्राउजर की नई अपडेट दे दी है, जिसमें गूगल ने मालवेयर को डिटेक्ट कर (पहचानकर) ब्लॉक करना का ऑप्‍शन भी शामिल किया है।

इस तरह आपका कंप्यूटर वायरस के खतरे से बचा रहे सकता है।

कैसा करता है काम
मान लीजिए आप इंटरनेट से कोई वीडियो, वॉलपेपर या कोई अन्य फाइल डाउनलोड कर रहे हैं। अगर इस फाइस के साथ कोई वायरस भी है जो आपके कंप्यूटर को नुकसान पहुच सकता है नीचे तस्वीरे में दिखाया गया मैसेज शो होगा।
google crome


आप ऐसी फाइल को तुरंत डाउनलोड होने से रोक सकते हैं।

अगर आपका लगता है कि आपके ने कंप्यूटर में एंटी वायरस इंस्टॉल कर रखा है या डाउनलोड होने वाली फाइल से आपके कंप्यूटर को कोई खतरा नहीं है। तो ‌नीच तस्वीर में दिखाया गया रिसेट बटन भी शो होगा उस पर क्लिक करके फाइल को डाउनलोड भी कर सकते हैं।google crome




इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको गूगल क्रोम ब्राउजर डाउनलोड करना होगा। अगर आपने इस ब्राउजर को पहले ही इंस्टॉल कर रखा है तो इसको अपडेट करने की जरूरत है।

गूगल की नई सर्विस! सीखें-सिखाएं पैसे भी कमाएं,google new sirvece earn money with knowledge

वसीम अंसारी

आमतौर पर हमको जब भी कुछ जानने, पढ़ने और समझने की इच्छा होती है तो हम सीधे गूगल बाबा से संपर्क करते हैं।

किसी भी विषय पर गूगल सर्च करने पर कई सारे लिंक दिखाई देते हैं। जिनको हम खुद से पढ़कर समझने की कोशिश करते हैं।

लेकिन गूगल ने अब एक ऐसी सर्विस की शुरुआत की है जिसके जरिए न सिर्फ आपको विषय की जानकारी मिलेगी, साथ ही अगर आपके मन में उस विषय के संबंध कोई सवाल है तो इस पर आपको एक्सपर्ट लोगों की लाइव राय भी मिलेगी।

एप्पल vs गूगल! कौन सा है पैसा वसूल स्मार्टफोन


गूगल ने हेल्पआउट्स नाम से एक नई सर्विस शुरू की है। गूगल हेल्पआउट्स के जरिए आप किसी विषय के एक्सपर्ट से लाइव विडियो पर कुछ पूछ और सीख सकते हैं।

फिलहाल अभी इस सर्विस के ‌जरिए आप 8 कैटिगरी के अंतगर्त ही सवाल-जवाब कर सकते हैं -

आर्ट एंड म्यूजिक
कंप्यूटर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
कुकिंग
एजुकेशन एंड करियर्स
फैशन एंड ब्यूटी
फिटनेस एंड न्यूट्रिशन
हेल्थ
होम एंड गार्डन

2,599 रुपए का आईफोन, क्या फायदे का है ये


एक तरह से ये एक ट्रेनिंग सेंटर है यहां आप एक म्यूजिक एक्सपर्ट से म्यूजिक सीख सकते है, कप्यूटर्स को अच्छे से समझ सकते है वगैराह सीख सकते हैं।

पैसे भी कमाएं
इस सर्विस की एक और खास बात ये है कि अगर आप किसी विषय में एक्सपर्ट है और किसी मुद्दे पर खास जानकारी रखते हैं, तो आप भी उसे यहां शेयर सकते हैं और उसके जरिए पैसे भी कमा सकते हैं।

यह सर्विस फ्री और पेड दोनों तरह की है। गूगल ने इस सर्विस पर 'मनी बैक गारंटी' भी दी है। अगर आपने 'हेल्पआउट्स' के लिए कुछ भुगतान किया है और 'हेल्पआउट्स' से खुश नहीं है, तो अपने पैसे वापस मांग सकते हैं।

‌कैसे करें इस्तेमाल
कोई भी यूजर्स इस सर्विस को सर्च और ब्राउजर सकता है। आप एक्सपर्ट से गूगल हैंगआउट के जरिए बात-चीत कर सकते हैं। किसी भी एक्सपर्ट का चयन आप रेटिंग, प्राइस, रिव्यू और क्वालिफिकेशन के आधार पर कर सकते हैं। 


c

cj b r

chi hi

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

chi hover

page no

Blogger Tips And Tricks|Latest Tips For Bloggers Free Backlinks

adsring